प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2081 और लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, इस दौरान 3295 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 25560 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार सामने आए 2081 नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 761, हरिद्वार में 206, नैनीताल में 150, अल्मोड़ा में 209, बागेश्वर में 106, चमोली में 106, चंपावत में 26, पौड़ी में 88, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 142, टिहरी में 65, ऊधमसिंह नगर में 119 और उत्तरकाशी के 14 मामले शामिल हैं। वहीं, बुधवार को 3295 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई और धीमी
विकासनगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार तीसरे दिन भी भारी कमी दर्ज की गई है। विकासनगर क्षेत्र में कराई गई कोविड जांच में कुल 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण के मामलों में आ रही कमी से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। उधर, स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
कोरोना संक्रमण की जांच कि लिए क्षेत्र में की जा रही आरटीपीसीआर व एंटिजन जांच में बुधवार को 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उप जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजय सिंह का कहना है कि तीन दिनों से कोविड जांच के दौरान पाए जाने वाले मरीजों की कम संख्या आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है,इसलिए भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…