प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं कोरोना से मौत के बढ़ते मामलों का क्रम थम नहीं रहा है। मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 18 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में ये एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत हैं। इधर, राज्य में कोरोना के 1840 नए मामले मिले। राहत यह कि कोरोना के 4383 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 6.91 प्रतिशत रही है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 26 हजार 621 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 24 हजार 781 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 595 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 229, नैनीताल में 210, अल्मोड़ा में 183, रुद्रप्रयाग में 101, पिथौरागढ़ में 98, ऊधमसिंहनगर में 93, चमोली में 77, बागेश्वर में 67, पौड़ी में 58, उत्तरकाशी में 47, टिहरी में 42 व चंपावत में 40 लोग संक्रमित मिले हैं। इधर, विभिन्न जिलों से 26 हजार सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
बता दें, प्रदेश में अब तक कोरोना के चार लाख 23 हजार 228 मामले मिल आए हैं। इनमें से तीन लाख 79 हजार 924 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26814 है। देहरादून में सबसे अधिक 13758 सक्रिय मामले हैं। वहीं हरिद्वार में 3521, पौड़ी में 2352 और नैनीताल में 2153 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 7564 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले धीरे धीरे नीचे आ रहे हैं। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले 26814 हैं। देहरादून में सबसे अधिक 13758 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 2153, हरिद्वार में 3521 और ऊधमसिंह नगर में 550 सक्रिय केस हैं। आज राज्य में 4383 मरीज स्वस्थ्य हुए।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,