हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में द्रव्य और मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री रोकने को आला अधिकारीयों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्करों के कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक बरेली से देहरादून ले जाई जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दे मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्करी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। चंडीघाट पुल पर शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नजीवाबाद की तरफ से आ रही एक कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार सवार साजिद निवासी चकसानागर नेहरू कॉलोनी देहरादून के कब्जे से 35 ग्राम स्मैक, एक चाकू एवं बबलू बेग निवासी चकसनागर नेहरु कॉलोनी देहरादून के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में बेचते है। एसओ ने बताया कि आरोपियों ने बरेली के बड़े नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी दी है। कार को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
बरामदगी
1- 35 ग्राम अबैध स्मैक व एक नाजायज़ चाक़ू साजिद से बरामद
2- 30 ग्राम अवैध स्मेक बबलू से बरामद
नाम पुलिस पार्टी
1- थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान
2- उ0 नि0 नवीन पुरोहित
3- उ0 नि0 वीरेंद्र नेगी
4 का0 तेजेन्द्र
5- का0 मनोज
6-का0 विकास
7- म0का0 दीपा

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…