प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पांचवें दिन कोरोना के पांच हजार के करीब नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में बीते 24 घंटे में 4759 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और सात व्यक्ति कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए।
राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 38 हजार 124 व्यक्तियों की जांच की गई। जांच का आंकड़ा शुक्रवार के मुकाबले दोगुने से कुछ ही कम रहा। जांच बढऩे के चलते संक्रमण दर भी 21.60 प्रतिशत से घटकर 12.48 प्रतिशत पर आ गई। बीते दिन कोरोना के 4964 नए मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें शनिवार को हल्की गिरावट पाई गई। देहरादून के लिहाज से शनिवार का दिन भारी रहा और ओमिक्रोन की दस्तक के बाद सर्वाधिक 1802 नए मामले पाए गए।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते एक्टिव केस बढ़कर 28 हजार 907 हो गए हैं और रिकवरी रेट घटकर 88.76 प्रतिशत पर आ गया है। संक्रमण के साथ सर्वाधिक चिंता इस बात की है कि कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा कम नहीं हो पा रहा। रविवार को जिन सात व्यक्तियों के मौत की खबर आई, उनमें चार श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व बाकी एक-एक व्यक्ति एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट व राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में भर्ती थे।
देहरादून, 1802,हरिद्वार, 607,नैनीताल, 565,ऊधमसिंह नगर, 395,पौड़ी, 259,चमोली, 243,पिथौरागढ़, 176,रुद्रप्रयाग, 159,अल्मोड़ा, 143,चंपावत, 112,बागेश्वर, 120,टिहरी, 108,उत्तरकाशी, 70
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसलिए भीड़भाड़ से बचें, मास्क और सेनिटाइजर से बचें, (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…