हरिद्वार:–पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक महोदया ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध रूप से शराब तस्करी व मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 13/01/ 2022 की देर शाम को चौकी रेल कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा बृजेश पुत्र सोमपाल निवासी पीएनबी बैंक के पीछे झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश को 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मार्का 8:00 PM के साथ बकरा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम को जारी रखते हुए रोबिन पुत्र सोमपाल निवासी B-22 सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को 65 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ नाले के पास मोहल्ला कैथवाडा में बेचते हुए गिरफ्तार किया गया जिस आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 45/21 एवं मुकदमा अपराध संख्या 46 / 21 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, 1.उ0नि0 प्रवीन रावत चौकी प्रभारी रेल ज्वालापुर हरिद्वार
२.का० अमित गॉड
3.का० कुलानंद जोशी
4.का0 महिंद्र
5.का0 निर्मल
6म0का0 शोभा


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…