2022 में होने विधान सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा के मामले में बाजी मार ली है।आप ने प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। आप के सीएम उम्मीद्वार कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री से मैदान में उतारा गया है। आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली काशीपुर का उम्मीदवार बनाया गया है।
आप आदमी पार्टी ने अपने आधाकारिक ट्वीटर हैंडल पर सूची जारी करते हुए लिखा कि आगामी उत्तराखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की हमारी पहली सूची जारी। देवभूमि का नवनिर्माण केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है इसलिए जनता ने BJP – Congress को हटा कर झाड़ू चलाने का पूरा मन बना लिया है।
आप की पहली लिस्ट में गंगोत्री से कर्नल अजय कोठियाल के अलावा कपकोट से भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर से बसंत कुमार, सल्ट से सुरेश सिंह बिष्ट, सोमेश्वर से हरीश आर्य, अल्मोड़ा से अमित जोशी, लोहघाट से राजेश बिष्ठ, चंपावत से मदन मेहेर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, जसपुर से डॉक्टर युनुस चौधरी, काशीपुर से दीपक बाली, सीतारगंज से अजय जायसवाल, घनसाली से विजय शाह, विकासनगर से प्रवीण बंसल, राजपुर रोड से डिंपल सिंह को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा ऋषिकेश से डॉक्टर राजे नेगी, बीएचईएल रानीपुर से प्रशांत राय, भगवानपुर से प्रेम सिंह, पिरान कलियर से शादाब आलम, मंगलौर से नवनीत राठी, हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा, पौड़ी से मनोहर लाल पहाड़ी और चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है।



More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…