हरिद्वार:–मंगलवार को सुल्तानपुर हनुमान चौक में जुल्फिकार की डीजे की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है और आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले जुल्फकार पुत्र फैयाज की सुल्तानपुर स्थित बाजार में आशियाना नाम की डीजे की दुकान में बीती 16 दिसम्बर की रात को चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश तेज की।कोतवाल यशपाल बिष्ठ ने बताया कि आज वादी के जरिए सूचना मिली की रुड़की फ्लाई ओवर से स्विफ्ट कार में चोरी का सामान लादकर बिकने जाने वाला है तो एसआई अंकुर शर्मा आरक्षी हमीद खान गंगा सिंह नारायण अजय जोशी ने वादी द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी तभी लंढौरा नगला इमरती की ओर से सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई पडी ।पुलिस के इशारे पर उसे रोका गया।तो उसमें सवार आरोपित दीपक उर्फ हल्दी पुत्र रामपाल निवासी शंकर पूरी रूडकी व सोनू तेजियांन पुत्र यशपाल निवासी ग्राम साला पुर देवबन्द सहारनपुर को उतारकर पूछताछ की गई तो सभी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी का लैपटॉप, एक एम्पलीफायर एक साउंड बॉक्स, एक स्टेबलाइजर, 22 मिक्चर मुजफ्फरनगर बेचने जा रहे थे। तभी पकड़े गए चोरों द्वारा प्रयोग में लाई गई स्विफ्ट कार का भी पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस सभी को थाने लाई और जेल भेज दिया है। जुल्फकार ने थाने आकर अपने सामान की पहचान कर ली है। पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, अहसान अली, कांस्टेबल हमीद खान,नारायण,गंगा सिंह,अजय जोशी आदि पुलिसकर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…