प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, रविवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देहरादून में पांच, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में एक-एक और नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में तीन-तीन मामले सामने आए हैं। वहीं, अब प्रदेश में कोविड के 168 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 69 देहरादून की है।
एक दिन पहले यमन से आया नागरिक जांच रिपोर्ट के बाद पाया गया संक्रमित
एक दिन पहले रुड़की के भगवानपुर के किशनपुर क्षेत्र में एक होटल में ठहरे यमन का नागरिक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। युवका का सैंपल ऑमिक्रोन की जांच के लिए जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेज दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग को बेसब्री से जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब बढ़ने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…