हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जनता से मुलाकात की।
इस मौके पर सुश्री पद्मा शर्मा, प्रेमनगर, हरिद्वार ने उनके मकान का जीर्णोद्धार का कार्य रोके जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की। इस पर जिलाधिकारी ने सचिव, एचआरडीए को फोन पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
मुलाकात के दौरान श्री देवेन्द्र कुमार, रूड़की, मांगेराम तहसील लक्सर, श्री बिट्टू, लक्सर, श्री पारस कुमार, रानीपुर, हरिद्वार ने शस्त्र लाइसेंस बनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से निवेदन किया। जिलाअधिकारी ने इन सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।इस अवसर पर मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…