हरिद्वार के सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने विधानसभा चुनाव में दो टिकट समाज के लोगों को देने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता की है ।सैनी समाज जिले में तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा संख्या वाला समाज है। पिछले 20 वर्षों से सैनी समाज की उपेक्षा होती आ रही है।
इस बार सैनी समाज के वोटरों का रुझान कांग्रेस की ओर हैं और कांग्रेस को भी इस भावना का सम्मान करना चाहिए। सैनी समाज के उभरते हुए नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैनी समाज के स्थानीय नेताओं को ही टिकट दे। यदि कांग्रेस पार्टी समाज के नाम पर किसी बाहरी, आयातित या पैराशूट प्रत्याशी को टिकट देती है तो जनपद हरिद्वार का सैनी समाज खुलकर इसका विरोध करेगा क्योंकि पार्टी स्थानीय समाज के स्थानीय नेताओं की उपेक्षा करेगी जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी का झंडा डंडा उठाया था और इसका समाज में गलत संदेश जाएगा। जिसका सीधा नुकसान कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में उठाना पड़ सकता है। वहीं मास्टर जगपाल सैनी ने भी कहा कि कांग्रेस को लेकर सैनी समाज में सकारात्मक माहौल है।
वार्ता में आदेश सैनी ने कहा कि सैनी समाज को हरिद्वार ग्रामीण और रुड़की से टिकट दिया जाए क्योंकि लक्सर के मुकाबले रूड़की और हरिद्वार ग्रामीण दोनों ही सीटें सैनी समाज के लिए मुफीद है। गौरतलब है कि रुड़की से सैनी समाज का प्रतिनिधित्व पहले रह चुका है और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर भी सैनी समाज निर्णायक भूमिका में है। सैनी समाज के प्रतिनिधियों का दावा है कि अगर सैनी समाज को अच्छी सीटों पर टिकट दिया जाता है तो इसका फायदा आने वाले चुनाव में सभी सीटों पर मिलेगा। वार्ता में अनिल सैनी ने कहा कि भाजपा कलियर जैसी सी ग्रेड की सीटों पर सैनी उम्मीदवार को टिकट देती है। यहां से दो बार भाजपा ने सैनी उम्मीदवार को टिकट दिया लेकिन वो जीत नहीं पाया। जबकि मुस्लिम समाज से तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सैनी समाज के साथ छल किया है। यही कारण है कि भाजपा से सैनी समाज अब दूरी बना रहा है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सैनी समाज के मनोज सैनी ने कहा कि चुनाव में सैनी समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाते हुए दो-दो टिकट दिए जाएं। समाज के लोग सभी पार्टियों से जुड़े हुए हैं। इसलिए पार्टियां तय करें कि वह किस सीट पर टिकट देंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को ही टिकट दिए जाएं। पैराशूट को टिकट बिल्कुल न दिया जाए। इसका विरोध सैनी समाज पहले से कर रहा है। आदेश सैनी ने कहा कि सैनी समाज हर सीट को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि लक्सर, कलियर सहित कई विधानसभा सीटों पर सैनी समाज की संख्या बहुत ज्यादा है।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…