प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश के दो जिलों में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 14 स्वस्थ हुए हैं। 139 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 344471 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 11988 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 11 और चंपावत जिले में एक संक्रमित मिला है। बाकी 11 जिलों में कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया गया। कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है। 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 330744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई।
कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में सरकार को जवाब देने के निर्देश
नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े के आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के सर्विस पार्टनर शरत पंत और मलिका पंत के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद सरकार को 24 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…