भारतीय मानक ब्यूरो एवं सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड हरिद्वार के सहयोग से होटल गार्डिनिया हरिद्वार में आज उद्योगिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे 50 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सञ्चालन आशीष गुप्ता कोषाध्यक्ष एस एम् यु ने किया कार्यक्रम में हरेंद्र गर्ग अध्यक्ष एस एम् यु ने सभी का स्वागत किया एवं मानकीकरण के महत्व को बताते हुए भारतीय मानक ब्यूरो को दन्यवाद किया तथा यह अपेक्षा की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे l
कार्यकम में श्री सुधीर बिशनोई, प्रमुख , भारतीय मानक बोरो देहरादून शाखा कार्यालय ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी अधिकतम गतिविधियों को ऑनलाइन कर दिया है तथा अब किसी भी कार्य के लिए उन्हे भौतिक दस्तावेज देने कि जरुरत नहीं है उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान भारत सर्कार ने कई उत्पादों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो का लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है जैसे ऐरकण्डीशनर , फुटवियर आदि l
कार्यक्रम में बी आई एस के श्री अजय मौर्या , वैज्ञानिक सी, श्रीमती नीलम सिंह, वैज्ञानिक सी , ने भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों अनिवार्य प्रमाण में शामिल उत्पादों व् लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पैर विस्तार सी जानकारी दी l
कार्यक्रम में BIA , APM, RSSIA , UIDA , HIDA के मेंबर्स द्वारा भी प्रतिभाग किया गया l
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों की सभी शंकाओ का समाधान किया गया भारतीय मानक ब्यूरो की स्टैण्डर्ड प्रमोशन अधिकारी श्रीमती सरिता त्रिपाठी ने धन्यवाद् प्रस्ताव रखा l
सत्र में उद्योग प्रतिनिधियों व् बी आई एस के अधिकारियो की कमेटी बनाने की बात हुई जिससे उद्योग अपने प्रस्ताव व् सुझाव एसोसिएशन के माध्यम सी अधिकारिओ के साथ साझा करेंगे l


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…