तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत के शहीद होने के बाद पूरे देश मे शोक की लहर है। तमाम राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा इस हादसे में हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। हरिद्वार के शिवालिक नगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी शहीदों की पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनकी आत्मशांति की कामना भी की।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि जनरल बिपिन सिंह रावत ने जो देश सेवा की है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। उनका अचानक ऐसे चले जाना पूरे देश ही नही बल्कि उत्तराखंड की भी व्यक्ति क्षति है। वही महेश प्रताप राणा इस हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी सरकार से की है।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…