हरिद्वार। देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत एवं उनके सहयोगियों के 08 दिसंबर को हुए असामयिक निधन पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल (सम्बद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल )के द्वारा आज शिवालिक नगर व्यावसायिक कांपलेक्स में शहीद श्री जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर सीडीएस एवं उनके साथियों के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु विशेष प्रार्थना की गयी।
शिवालिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र बिशनोई एवं व्यापारियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने सेना में आमूलचूल परिवर्तन कर सेना को मजबूती प्रदान करने का काम किया। उन्होंने पाकिस्तान के द्वारा भारत की सीमाओं में आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। देश के जांबाज सैन्य अधिकारी को हमारा शत शत नमन। देश के युवाओं को ऐसे सैन्य अधिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने देश की सैन्य स्थिति को मजबूती करने में निर्णायक भूमिका निभायी। राष्ट्रहित में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चैधरी, हिमांशु अहलावत, उपाध्यक्ष विकास बाली, शिव नरेश शर्मा, अवधेश सिंह, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल, महामंत्री राजीव चैहान, देवेंद्र चैहान, अमित भट्ट , राजेश चैधरी, रामराज चैहान, रतीभान सैनी, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार मनदीप सिंह बग्गा, महेश चैहान, राकेश शर्मा, निशांत, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, धनाराम आदि व्यापारी उपस्थित रहे।


More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…