हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कार चोरी के मामले में फरार चल रहे कश्मीर के रहने वाले आरोपी आदिल निवासी न्यू कॉलोनी श्रीनगर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली करोल बाग से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 18 मार्च 2021 को मनोज कुमार, निवासी शिवालिक नगर एवं अशोक कुमार निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने अलग-अलग तहरीर देकर अपनी इको स्पोर्ट और ब्रेजा कार के अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने दो आरोपी शेखअरसुल, निवासी श्रीनगर कश्मीर और मोहम्मद उमर ,निवासी बारामुला कश्मीर को चोरी की इको स्पोर्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया था ।पूछताछ में उन्होंने अपने एक और साथी आदिल का नाम उजागर किया था। जो चोरी में शामिल था जिस को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी ,मुखबिर की सूचना पर उसे करोल बाग दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और 6 दिसंबर को आदिल को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट के सामने पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कोतवाली हरिद्वार। अनुरोध व्यास एसएससआई रानीपुर कोतवाली हरिद्वार। आशीष भट्ट उप निरीक्षक रानीपुर कोतवाली हरिद्वार। कॉन्स्टेबल मौहम्मद हाशिम कोतवाली रानीपुर हरिद्वार। सीआईयू हरिद्वार की टीम से, रंजीत तोमर प्रभारी सीआईयू हरिद्वार। कॉन्स्टेबल वसीम सीआईयू हरिद्वार। कॉन्स्टेबल नरेंद्र सीआईयू हरिद्वार शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…