हरिद्वार:–नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस श्यामपुर के पास हाईवे पर हैंडल जाम होने के कारण सड़क पर पलट गई।नजीबाबाद हाइवे पर उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया जब हरिद्वार आ रही नजीबाबाद डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
आज दिनांक 4.12.21 को समय लगभग 12:30 बजे एक नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस श्यामपुर के पास हाईवे पर हैंडल जाम होने के कारण सड़क पर पलट गई। जिसमें लगभग 30-40 सवारी थी सूचना पर श्यामपुर पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंच कर तुरँत सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। मामूली चोट आने वाले 02 यात्रियों का मौके पर ही 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज कर दिया गया।श्यामपुर पुलिस ने मौके पर बस साइड करवाई एवं यातायात सुचारू किया।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…