पुलिस कर्मियों की व्यापक एंटीजन जांच में 14 कर्मियों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित हरिद्वार और पौड़ी जिले के हैं। डीजीपी ने तीन दिन में सभी पुलिस कर्मियों की जांच के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति ड्यूटी में शामिल पुलिस कर्मियों में संक्रमण पाए जाने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों के एंटीजन जांच के निर्देश दिए हैं।
हरिद्वार। जनपद में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को पुलिस लाइन हरिद्वार में कराए गए एंटीजन टेस्ट में आठ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं सभी पुलिसकर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया है।
एसपी सिटी कार्यालय में संबद्ध पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु नताशा सिंह, कलियर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, मीडिया सेल हरिद्वार मैं तैनात गिरीश सती, पुलिस कार्यालय में कार्यरत मोहम्मद कमर उस्मान, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र डबराल, रुड़की कोतवाली सिविल लाइन में तैनात कपिल कुमार और थाना खानपुर में तैनात कॉन्स्टेबल रघुनाथ कोरोना पॉजिटिव आए हैं कल सभी का आरटी पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा। सभी कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया है।
इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में 3300 से अधिक पुलिस कर्मियों की जांच की गई। देर शाम तक पुलिस मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान हरिद्वार में आठ और पौड़ी में छह पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ सहित कुछ जिलों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी। इस दौरान पीएचक्यू में भी 396 अधिकारी, कर्मचारियों की जांच की गई, राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा रामनगर कोतवाली में 64 पुलिसकर्मियों का आरटीपीसीआर जांच की गई है। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को प्राप्त होगी। एक ग्रामीण क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल में 46 बच्चों की भी आरटीपीसीआर जांच की गई है। उनकी रिपोर्ट भी गुरुवार को मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में रैंडम जांच करेगी। नगर पालिका कर्मचारियों के लिए भी सैंपल लिए जाएंगे।
125 पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच
प्रदेश में कई पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां भी पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच शुरू हो गई है। पहले दिन यहां पुलिस लाइन, थाने और पुलिस कार्यालय में तैनात 125 पुलिस कर्मियों का एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें किसी के भी कोरोना संक्रमित नहीं मिलने के बाद आरटीपीसीआर जांच को सैंपल लिए गए। सभी को जांच के लिए भेजा गया है।


More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…