उत्तराखंड में होने वाले 2022 विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।चुनाव से पहले कांग्रेस कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी हरिद्वार स्थित गंगा स्वरूप आश्रम में रविवार को कांग्रेस का मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी कांग्रेस चुनाव का जीत सकेगी, इसलिए हमें बूथ को जीतना होगा।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम की शुरुआत की है। रविवार को हरिद्वार विधानसभा में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया। उत्तरी हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में हुए इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ को जीते बिना हम विधानसभा को जीतने की कल्पना नहीं कर सकते। यदि हमें विधानसभा को जीतना है तो बूथ को हर हालत में मजबूत करना होगा। महाराष्ट्र से आए कांग्रेस के पदाधिकारी विनोद नायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओें को बूथ स्तर पर मजबूत होने के गुर बताए। उन्होंने सरकार की कमी को बूथ स्तर के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही कांग्रेस के एजेंडे को घर-घर पहुंचाने की बात भी कही। इस दौरान ब्रहम स्वरूप ब्रह्मचारी, मेयर अनिता शर्मा, प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा,आलोक शर्मा, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पार्षद अमन गर्ग,धर्मपाल, राजीव चौधरी, राजीव भटीजा, अंजु द्विवेदी, अशोक शर्मा, तेलूराम प्रधान,तरुण व्यास, दीपक पांडेय, संजय किशोर,अनिल भास्कर आदि शामिल रहे।
हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी हरिद्वार स्थित गंगा स्वरूप आश्रम में रविवार को कांग्रेस का मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी कांग्रेस चुनाव का जीत सकेगी, इसलिए हमें बूथ को जीतना होगा।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…