सिडकुल क्षेत्र में सरेराह मोबाइल फोन झपटने की घटनाओं को अंजाम देने के दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
सिदकुल थानां प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि 26 नवंबर को वादी सीता राम, निवासी डेंसो चौक, सिडकुल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका रियल मी कंपनी का मोबाइल झपट्टा मारकर अज्ञात चोर ने चुरा लिया है। उसी दिन राकेश कुमार निवासी सिडकुल ने भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी झपटा मारकर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल को चोरी के मोबाइल रियल मी और शिवम निवासी बिजनौर को विवो कंपनी के चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जायेगा।
पुलिस टीम में,
1-प्रमोद कुमार उनियाल, प्रभारी निरीक्षक थाना सिडकुल
2-व0उ0नि0 विकम सिंह धामी (विवेचक) थाना सिडकुल
3-उ0नि0 अर्जुन कुमार (विवेचक) थाना सिडकुल
4-कानि0 522 तनवीर थाना सिडकुल
5-कानि0 271 प्रदीप थाना सिडकुल
6-कानि0 540 मोहन थाना सिडकुल
7-होगा0 जिले सिंह थाना सिडकुल शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…