प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद अब कुछ बढ़ते दिख रहे हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 31 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 157 हो गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 180 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 6928 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों बागेश्वर,चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में पांच, अल्मोड़, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344156 हो गई है। इनमें से 330432 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।

More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…