रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 ताईक्वांडो प्रतियोगित में…ज्वालापुर स्थित दीक्षा राइज़िंग स्टार्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…

युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 के सप्तम् दिवस अन्तर्गत् आयु वर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 (बालक-बालिका) आयु वर्गों में ताईक्वांडो एवं फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया – खेल महाकुम्भ में ज्वालापुर स्थित दीक्षा राइज़िंग स्टार्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रोशनाबाद स्टेडियम में चल रही ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य पदक हासिल कर स्कूल के साथ – साथ हरिद्वार का नाम भी रोशन किया । वंशिका चौहान:- स्वर्ण पदक, धान्वी गोयल:- रजत पदक, अंश कुमार:- कांस्य पदक,नव्या सूर्यवंशी:- कांस्य पदक,संचित बलोदी:- कांस्य पदक
स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा स्कूल के कोच की भी सराहना करते हुए उनको बधाई दी ।

इस अवसर पर श्री वरद जोशी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्री वरूण बेलवाल, उपक्रीडाधिकारी, श्री मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार, श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्री जितेन्द्र वर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्री जितेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार, श्री चौधरी बालेश, जिला खेल समन्वयक (मा0), श्री अंजेश कुमार, जिला खेल समन्वयक (प्रा0), श्री अजय शर्मा, सहा0 अध्यापक, रा0इ0का0 गैण्डीखाता एवं युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

You may have missed