हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में स्थित बत्रा बेकरी और एजेंसी में आज तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से हुए अग्निकांड में कई लाख के नुकसान होने की बात सामने आ रही है। आबादी क्षेत्र में अग्निकांड होने पर गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नही हुई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि तड़के लगभग चार बजे मोहल्ला तेलियान निकट कटहरा बाजार में बत्रा फूड प्रोडक्ट फर्म में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग को देखते हुए मायापुर के अलावा सिडकुल फायर स्टेशन से भी दमकल वाहन बुला लिए गए। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। सीएफओ राजेंद्र सिंह कुंवर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। एफएसओ ने बताया कि अग्निकांड में करीब ढाई लाख का नुकसान होने की बात बेकरी स्वामी ने बताई है। शार्ट सर्किट से आग लगी है, फिर भी जांच कर रहे हैं।शार्ट सर्किट की वजह से हुए अग्निकांड में कई लाख के नुकसान होने की बात सामने आ रही है। आबादी क्षेत्र में अग्निकांड होने पर गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नही हुई।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…