प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में आठ और हरिद्वार में तीन में संक्रमित मिले हैं।
संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344095 हो गई है। इनमें से 330345 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है।
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर जारी रहेगी कोरोना की जांच
वहीं कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बावजूद उत्तराखंड में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कोरोना की जांच जारी रहेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने फिलहाल कोरोना जांच जारी रखने का फैसला किया है। इसके तहत ट्रेनों और बसों से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…