तनवीर अली हरिद्वार:– लक्सर कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से लगाए गए कर्फ्यू को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए पुलिस ने बुधवार को लक्सर नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की अगुआई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रदीप चौहान ने की। फ्लैग मार्च में कोतवाल प्रदीप चौहान और वरिष्ठ उपनिरिक्षक मनोज सिरौला समेत और उपनिरिक्षक अशोक कश्यप मनोज कुमार व पुलिस कर्मचारी भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च कोतवाली लक्सर से शुरू होकर नगर के अलग-अलग चौक और बाजारों से होकर गांवों में भी गया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार ने कर्फ्यू लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सुबह सात से दस बजे तक बाजार खोलने की छूट दी है। इसके बाद सख्ती के साथ कर्फ्यू लागू करवाने की हिदायतें हैं। उन्होंने बताया कि कोविड की हिदायतों को लागू करवाने के मद्देनजर ही यह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों और लोगों से अपील की है कि महामारी को रोकने के लिए वह हिदायतों का पालन करें। यदि कोई उल्लंघन करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस मौके पर कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान,वरिष्ठ उपनिरिक्षक मनोज सिरौला उपनिरिक्षक अशोक कश्यप डिम्पल जोशी एकता ममगई तनवीर अहमद के अलावा और पुलिस कर्मी शामिल रहे।
कर्फ्यू को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए पुलिस ने बुधवार को लक्सर नगर में निकाला फ्लैग मार्च…..

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,