तनवीर अली हरिद्वार – उत्तराखंड के उच्च शिक्षा और आपदा प्रबंधन पुनर्वास राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने हरिद्वार के रोशनाबाद में आपदा प्रबंधन कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे रिकॉर्ड रजिस्टर को भी बारीकी से परखा साथ ही कंट्रोल रूम में आने वाले फोन कॉल को भी रिसीव किया।
दरअसल मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के हर जिले में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक कर रहे है। समीक्षा बैठक करने जब धन सिंह रावत हरिद्वार स्थित रोशनाबाद मुख्यालय पहुँचे तो बैठक में थोड़ा विलंब हो गया। इतने में धन सिंह रावत जिलाधिकारी कार्यालय के बराबर में बने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंच गए और वहां व्यवस्थाओं को परखा इस दौरान धन सिंह रावत ने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन के बारे में भी जानकारी ली। वहां रखे रजिस्टर को भी धन सिंह रावत ने खंगाला और उसमें दर्ज फ़ोन नंबर पर कॉल करके फरियादी से सुविधाओं की जानकारी ली। धन सिंह रावत ने बताया कि इस बार समय से पहले प्रदेश में मानसून आ गया है इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर जिले में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की जा रही है। उत्तराखंड इस समय कोरोना और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है लेकिन प्रदेश सरकार दोनो आपदाओ से निपटने के लिए बेहतर प्रयास कर रही है।
उच्च शिक्षा और आपदा प्रबंधन पुनर्वास राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने हरिद्वार के रोशनाबाद में आपदा प्रबंधन कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण….


More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,