तनवीर अली हरिद्वार :–उत्तराखंड में 4785 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए है।
देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण की चैन तोड़ने के लिये लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का थोड़ा असर अब दिखाई देने लगा है। आज प्रदेश में जहां 4785 नये कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में भी कमी दिखाई दी। सोमवार को उत्तराखण्ड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी सूचना के अनुसार 79 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 295790 हो गई है। हालांकि इनमें से 209196 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 76232 मामले एक्टिव हैं, जबकि 5132 की मौत हो चुकी है।
देखें जिलेवार आकड़ें।
देहरादून 1226 ,हरिद्वार 555 ,नैनीताल 442,पौड़ी 509,टिहरी 348,उधम सिंह नगर में 372,चमोली 195,अल्मोडा 320,चंपावत 124, बागेश्वर में 161पिथौरागढ़ 118,उत्तरकाशी 174 केस आए है।
79 लोगो की मौत हुई है जबकि 7019 लोग आज ठीक होकर घर गए।अबतक उत्तराखंड में 5132 लोगों की मौत हो चुकी है ,

More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…