हरिद्वार के शहरी और देहात क्षेत्र में द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी की रोकथाम को आला अधिकारियों के निर्देशनपर चलाएँ जा रहे अभियान के तहत पथरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव दिनारपुर के निकट जंगल व खेतों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने शराब बनाने के उपकरण एवं 6 हजार लीटर लाहन को नष्ट किया। बुधवार को पुलिस ने दिनारपुर के नजदीक जंगलों में अभियान चलाकर शराब की कई भट्टिया पकड़ी। जबकि शराब के अवैध धंधे में शामिल लोग पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही मौके से भाग निकले। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब कारोबारियों को भी चिंहित किया जा रहा है।
छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में,
रविंद्र कुमार प्रभारी थाना पथरी हरिद्वार।। कांस्टेबल सुखविंदर
कांस्टेबल संतोष
कांस्टेबल देवेंद्र
कांस्टेबल मनीष चौधरी
चालक विनोद कुमार शामिल रहे।



More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…