हल्द्वानी में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के स्वागत कार्यक्रम को निरस्त करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर 1 घंटे का मौन उपवास रख विरोध प्रकट किया। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा जो राश नही आ रहा है। सरकार तानाशाही पर उतर आई है। बदले की भावना से भाजपा सरकार विपक्ष पर कुचलना चाहती है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा होने नही देंगे। वही हरिद्वार महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब भाजपा की इस चाल से कांग्रेस हतोत्साहित होने वाली नही है। कांग्रेस मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सरकार बनायेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल जी के निर्देश पर भाजपा सरकार के विरुद्ध आज महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट देवपुरा पर 1 घंटे का सांकेतिक उपवास का आयोजन किया।प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने धरने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री श्री यशपाल आर्य तथा पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य जी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भव्य स्तर पर आयोजित किया गया था।जिसकी सूचना शासन व प्रशासन को समय से पूर्व दे दी थी परंतु एन वक्त पर उसी जगह पर भाजपा ने मुख्यमंत्री का उसी समय उसी जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर लिया।इसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में विरोध स्वरूप 1 घंटे का मौन उपवास कार्यक्रम किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा घटिया मानसिकता दर्शाते हुए विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है उत्तराखंड में भी यही कार्य भाजपा ने शुरू कर दिया है।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह के कार्य भाजपा ने किऐ तो कुकृत्य का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा तथा कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम और ज्यादा मजबूती के साथ किए जाएंगे।भाजपा विपक्ष की आवाज यानी जनता की आवाज को दबा नहीं सकती। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, व महिला महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि भाजपा जुल्मी पार्टी है हमेशा से विपक्ष पर जुल्म करती आई है भाजपा की मानसिकता खराब हो गई है। सिर्फ पैसे के लालच में अडानी व अंबानी जैसे उधमियों के इशारे पर चलकर भारत की गरीब जनता पर जुल्म ढाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में चौधरी बलजीत सिंह,ओ पी चौहान,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी,यशवंत सैनी,अंजू दिवेदी,शुभम अग्रवाल,शैलेंद्र सिंह,रवि कश्यप,मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,प्रदेश सचिव शशि झा, वरुण बालियान, अनिल भास्कर,कैलाश प्रधान, जितेंद्र सिंह,दिनेश पुंडीर,नवेजअंसारी,सीपी सिंह, रविश भटेजा,नितिन तेशवर,शिव कुमार जोशी,आकाश बिरला, विशाल राठौड़,नीलम शर्मा, सरिता शर्मा,माया राजपूत, चित्रा विज, रचित अग्रवाल,पार्षद मोहम्मद जफर,पार्षद राजीव भार्गव,पार्षद अमनगर्ग,सुभाष कपिल,आशीष शर्मा,आशीष भारद्वाज,बलराम गिरी कड़क,धर्मवीर सैनी,करण सिंह राणा,उदित विद्याकुल,शिवम खेवरिया, राजीव गौड़,वीरेंद्र भारद्वाज,महेंद्र गुप्ता,जगदीश प्रसाद,पवन शर्मा,ब्रजमोहन बर्थवाल,जगदीप असवाल, नवाज अब्बासी,प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता,देवाशीष भट्टाचार्य,हरिशंकर प्रसाद, महेश कुमार वैश्य,अनिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, विजय कुमार ठाकुर,हरद्वारी लाल,रामकुमार शर्मा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…