प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। जिनमें सर्वाधिक 101 एक्टिव केस देहरादून के हैं। जबकि सोमवार को प्रदेश में 137 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 9405 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वही, अल्मोड़ा में 10, चमोली, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में एक-एक , देहरादून में पांच और हरिद्वार में दो संक्रमित मिले हैं।
संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343966 हो गई है। इनमें से 330263 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7402 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…