(बीएचईएल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस)
हरिद्वार:–31 अक्टूबर को सम्पूर्ण राष्ट्र की तरह लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बीएचईएल हरिद्वार में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गई । इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक पी0सी0झा0 ने महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री पी. सी. झा ने कहा कि आजादी के बाद देश के एकीकरण में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा । उन्होंने कहा कि भारत एक विविधताओं से भरा देश है लेकिन ये विविधताएं ही हमारी एकता का मूल आधार हैं । श्री झा ने कहा कि भले ही हम अलग-अलग धर्म एवं सम्प्रदायों को मानने वाले हों मगर भारतीयता ही हमारा पहला एवं प्रमुख धर्म है ।
इसी क्रम में प्रभाग में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में बीएचईएल कर्मचारियों द्वारा एक साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया । आम जन मानस में सतर्कता जागरूकता का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली को कार्यपालक निदेशक श्री पी. सी. झा ने झंडी दिखाकर रवाना किया । मुख्य प्रशासनिक भवन से शुरू होकर यह रैली उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य प्रशासनिक भवन पर आकर ही समाप्त हुई ।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…