तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई बाइक चोरियों का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। आपको बता दे,चार युवकों को आईपीएल में सट्टा लगाने की ऐसी लत पड़ गई कि उन्होंने पैसों की कमी को पूरा करने के लिए चोरी का रास्ता अपना लिया था। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि चौथा आरोपी भागने में कामयाब रहा। इनकी निशानदेही पर हरिद्वार जिले के कई इलाकों से चोरी की गई 16 बाइकों को भी पुलिस ने बरामद किया है।
पिछले कुछ दिनों में हरिद्वार में मोटरसाइकिल चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। मामले पर खुलासे की जानकारी देते हुए एसएसपी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस0 ने बताया कि रविवार शाम को लाल पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक पुलिस को देख कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर युवकों को पकड़ लिया, जबकि लक्सर के मुंडाखेड़ा गाँव निवासी चिंटू उर्फ रजत नाम का युवक फरार होने में कामयाब रहा। दो भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी नाबालिक है। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों युवकों ने मिलकर हरिद्वार के अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को चोरी की गई 16 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। चारों युवकों ने बताया कि आईपीएल में सट्टा लगाने वह पैसों की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी का रास्ता अपनाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।जबकि इनके फरार साथी की गिरफ्तार का प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में। चन्द्र चन्द्राकर नैथानी प्रभारी कोतवाली ज्वालापुर,
एसएसआई दीपक कठैत कोतवाली ज्वालापुर, खेमेन्द्र गंगवार चौकी प्रभारी चौकी रेल ज्वालापुर, देवेन्द्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी चौकी बाजार, उपनिरीक्षक चरण सिंह कोतवाली ज्वालापुर, उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल देवेन्द्र चौधरी,मनमोहन, निर्मल,दीवान लक्ष्मण,गजेन्द्र कोतवाली ज्वालापुर, रविन्द्र नेगी,अमित गौड,विरेन्द्र चौहान,विरेन्द्र,सुखदेव,जय प्रकाश, पंकज तिवारी,विकास थापा,कुलदीप,सतेन्द्र शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,