हरिद्वार – हरिद्वार की थाना पथरी पुलिस ने दो दिन पहले हुई रानी माजरा गाँव के व्यक्ति की हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक संजीव की पत्नी और उसके प्रेमी शिवकुमार को गिरफ्तार किया है, दोनो ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर संजीव की हत्या कर शव को जंगल मे फेंक दिया था।
आपको बता दे कि दो दिन पूर्व पिपली गाँव के जंगल से मृतक संजीव का अधजला शव बरामद हुआ था। संजीव रानी माजरा गाँव का निवासी था। एक सप्ताह पूर्व वो रहस्यमई परिस्थितियों में गायब हो गया था जिसके बाद संजीव की पत्नी अंजना ने उसकी गुमशुदगी पथरी थाने में दर्ज कराई थी। संजीव का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि संजीव ग्राम के ग्राम प्रधान के खिलाफ सूचना के अधिकार में कई अपील की हुई थी और उन्हें शक है कि ग्राम प्रधान ने ही संजीव की हत्या की है। पुलिस ने सभी पहलुओं को बारीकी से परखा और मृतक की पत्नी अंजना की कॉल डिटेल भी निकाली। कॉल डिटेल के आधार पर जब अंजना से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने संजीव की हत्या की बात स्वीकार कर ली। वही उसने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। अंजना ने पुलिस को बताया कि उनके घर कई सालों से दूध देने आ रहे शिवकुमार से उसके प्रेम संबंध है। और उसी के साथ मिलकर उसने संजीव की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और सब को जंगल में फेंक दिया।
अंजना ने पुलिस को बताया कि उसका पति संजीव अप्राकृतिक यौन संबंध का आदी हो गया था। उसी ने दूधवाले शिवकुमार से अंजना की जान पहचान कराई थी और संजीव अपने सामने ही अपनी पत्नी और शिव कुमार के साथ गलत काम करवाता था। उसकी इन्हीं हरकतों और प्रेम संबंध में बाधा बनने के कारण उसने और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या की योजना बनाई और उसे सुनसान जगह ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। संजीव की मौत के बाद उन्होंने उसके शव को पीपली के जंगल में फेंक दिया इतना ही नहीं जंगल में फेंकने के लिए 2 दिन बाद उसकी पत्नी ने फिर शिवकुमार से कहा कि संजीव के सब को पेट्रोल डालकर आग लगा दी जाए इससे उसकी हत्या खुलासा कभी नहीं हो पाएगा। 14 अप्रैल को ईद वाले दिन वह फिर से जंगल गए और पेट्रोल डालकर मृतक संजीव के शव को जला डाला।
पथरी थाना प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मृतक संजीव की हत्या में शामिल उसकी पत्नी अंजना और प्रेमी शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही संजीव की हत्या में प्रयुक्त की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है।दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,