तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र की कम्पनी से चोरी हुई एलईडी चोरी की घटना का कुछ ही घण्टों में सफलतापूर्वक खुलासा कर एलईडी बरामद कर लिए है।घटना को अन्जाम देने तीन वाले आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से 15 एलईडी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल, उदित और हिमांशु है जो पास ही के बहादरपुर सैनी गांव के रहने वाले हैं।
दरअसल 14 मई की रात को हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि इंडस्ट्रियल एरिया में सन होम एंप्लाइज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। फैक्ट्री की दीवार तोड़कर, चोर वहां रखी 25 एलईडी टीवी अपने साथ ले गए। इस मामले में फैक्ट्री प्रबंधक की तरफ से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 15 एलईडी भी बरामद की गई। चोरी करने के बाद उन्होंने गांव के ही एक लीची के बाग में लगे ट्यूबवेल में इन एलईडी को छुपाया हुआ था। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने कहा कि तीनो आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके साथ अन्य कई साथियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, सभी को जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।जिनको जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
संजीव थपलियाल,थाना प्रभारी बहादराबाद, एसआई लक्ष्मण जोशी, एसआई प्रवीण बिष्ट,
कांस्टेबल हरजिंदर, वीरेंद्र शर्मा, बारू दत्त, सुशील कुमार, सुनील कुमार शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,