प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 176 सक्रिय मारीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 11758 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में पांच, हरिद्वार में तीन, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343799 हो गई है। इनमें से 330099 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना – 2027’ के प्रथम चरण के सफल संचालन को भेल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज किया गया शुभारंभ…
उत्तराखंड शासन में पर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल। कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव। 6 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर। 25 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में हुआ फेर बदल।
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज