हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में शराब पीकर उत्पात मचा रहे नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के नेशेड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बुधवार रात ज्वालापुर कोतवाली पुलस ने रेल चौकी क्षेत्र, सराय, सीतापुर, हरिलोक तिराहे के पास नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उत्पात मचा रहे 26 नशेड़ियों को दबोच लिया। सभी नशेड़ियों को पुलिस कोतवाली ले आई। इतनी अधिक संख्या में एक साथ नशेड़ियों को कोतवाली लाने के लिए पुलिस को वाहनों से कई चक्कर लगाने पड़े। सभी नशेड़ियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। साथ ही दोबारा से इस तरह की हरकत न करने की भी हिदायत दी गई। कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि नशा कर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ज्वालापुर में शराब पीकर उत्पात मचा रहे नशेड़ियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार….


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…