मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर सांय गढ़ी केन्ट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमान्डिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले.कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।




More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…