प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 228 पहुंच गई है।
पांच जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला
शनिवार को पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। आज चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में एक-एक, देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में तीन-तीन व टिहरी जिले में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री ने किया एलान, पहाड़ों में निजी अस्पताल खोलने पर अनुदान देगी सरकार
रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत दर्ज
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343474 हो गई है। इनमें से 329758 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…