तनवीर अली हरिद्वार। क्वारंटीन सेन्टर के लिए प्रेमनगर आश्रम देगा 200 बेड़ का भवन। हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम का समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों एवं प्राकृतिक आपदाओं में आश्रम का योगदान हमेशा से ही उल्लेखनीय रहा है।
आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक भाई ने बताया कि प्रदेश के कैबीनेट मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से आश्रम प्रबंधन कमेटी सभी सुविधाओं से युक्त अस्थाई 200 बेड़ का एक भवन क्वारंटीन सेन्टर बनाने तथा एक एम्बुलेंस व क्वारंटीन सेन्टर में निशुल्क भोजन प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि आश्रम समय-समय पर आम जनमानस की सेवा के लिए हमेशा से तत्पर रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय आश्रम शुरू से ही अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि 200 बेड़ का क्वारंटीन सेन्टर बनने से हरिद्वार वासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रेमनगर आश्रम के प्रबन्धक पवन सहित पदाधिकारी मौजूद थे।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…