तनवीर अली हरिद्वार:——हरिद्वार के शहरी और देहात के इलाकों में द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी संदीप कुमार रावली महदूद और दूसरा आरोपी विक्रांत जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है,दोनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में कार्यवाही की गई।आपको बता दे रात्रि गश्त के दौरान चेकिंग करते समय पुलिस ने डेंसो चौक सिडकुल में दो लोगों को स्कूटी पर जाते हुए रोक कर पूछताछ की तो वह 2 पेटी अवैध शराब के साथ जा रहे थे, पूछताछ करने पर उन्होंने कबूल किया कि 8 पेटी शराब उनके किराए के घर में रखी है, निशानदेही पर पुलिस ने उस शराब को भी बरामद कर लिया है पुलिस ने दोनों शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में।
एल0एस0 बुटोला,थानाध्यक्ष थाना सिडकुल हरिद्वार। उपनिरीक्षक संदीप चौहान थाना सिडकुल हरिद्वार। कॉन्स्टेबल नीरज,चन्द्रमोहन,हरीश,प्रवेज अली, मनोज डोभाल,शामिल रहे।

More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,