हरिद्वार में आज से कांग्रेस पार्टी की तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। सुबह करीब 10:00 बजे परिवर्तन यात्रा दूधाधारी चौक से शुरू होगी और हर की पौड़ी पहुंचकर सबसे पहले गंगा पूजन होगा। गंगा में दुग्ध अभिषेक के बाद यात्रा अपर रोड होते हुए ज्वालापुर के लिए रवाना होगी, यात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया जाएगा ।
यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी दीपिका पांडे, हरिद्वार प्रभारी तिलकराज बेहड़ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के चंद्राचार्य चौक, आर्य नगर चौक कस्साबान रोड से होते हुए जटवाडा पुल बाल्मीकि बस्ती, सुभाष नगर से होते हुए भेल पहुंचेगी।
भेल पहुंचने पर प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा शिवालिक नगर चौक पर यात्रा का जोरदार स्वागत करेंगे।
यात्रा वहां से होती हुई ग्रामीण इलाकों के लिए प्रस्थान करेगी।
सभी इलाकों में यात्रा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।


More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…