तनवीर अली हरिद्वार:–पर्यटन, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम, तिर्थाटन एवं प्रभारी मंत्री जनपद हरिद्वार माननीय सतपाल महाराज आज जनपद भ्रमण पर हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना महामारी उपचार में प्रयोग आने वाली आक्सीजन आपूर्ति की स्थिति, जनपद में इसकी पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए भेल आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
उनके साथ रानीपुर विधायक आदेश चैहान, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल रहे। यहां उन्होंने कार्यपालक निदेशक भेल संजय गुलाटी से मुलाकात की। और संकट के इस दौर में आगे बढ़कर सरकार के साथ सहभागिता निभाये जाने को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर तथा सीएमओ एसके झा से कोरोना के उपचार एवं नियंत्रण जनपद की तैयारियों पर समीक्षा की।
उन्होंने निरीक्षण में आक्सीजन प्लांट की क्षमता को बढ़ाये जाने तथा अन्य प्रकार के गैस सिलेंडरों का प्रयोग आक्सीजन सप्लाई में विकल्प के तौर पर किये जाने की सम्भावना पर विचार-विमर्श किया। तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किस प्रकार विकल्प तैयार कर जनता को राहत दी जा सकती है इस पर भी भेल अधिकारियों के सुझाव लिये।
मा. मंत्री ने बताया कि भेल की फिलिंग क्षमता को दस हजार तक बढ़ाये जाने तथा इसके लिए नया आक्सीजन प्लांट स्थापित किये जाने के सम्बंध में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी को पत्र लिख कर अनुरोध किया गया है।
उन्होंने भेल द्वारा इस संकट के समय में कोरोना रोगियों को प्राण वायु की आपूर्ति किये जाने के कार्य की प्रशंसा की। कहा कि प्लांट में काम कर रहे प्रत्येक कार्मिक की सेवा सराहनीय है। सभी कार्मिक कोरोना के संकट के इस समय में अपनी नौकरी के रूप् में एक प्रकार से समाज सेवा कर रहे हैं।
श्री महाराज ने कहा कि जिले की आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति कम नहीं होने दी जायेगी। आक्सीजन उत्पादन क्षमता को शीघ्र ही बढाने का प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी कोरोनो से बचाव के नियम अपनाये, गाइल लाइन का पालन करें। थोड़ी भी परेशानी होने पर सतर्कता बरतें।
इस अवसर पर आक्सीजन प्लांट के जीएम वीके रायजादा, जीएम एचआर आर.आर शर्मा भी उपस्थित रहे।


More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,