तनवीर अली हरिद्वार:—उत्तराखंड में बड़ी तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। संक्रमण के दौर में उत्तराखंड पुलिस देवदूत बनकर आगे आई है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर चलाये गए मिशन हौसला के तहत सभी पुलिसकर्मी कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे है।
हरिद्वार में भी आज उत्तराखंड पुलिस द्वारा एंटीबॉडी टेस्ट कैम्प का आयोजन किया गया।इस कैम्प में हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस समेत कोरोना से ठीक हुए सैकड़ो पुलिसकर्मियों ने अपना ऐंटीबॉडी टेस्ट कराया। मेला नियंत्रण भवन में ब्लड बैंक और ब्लड वॉलंटियर्स के सहयोग से कैम्प में सभी पुलिसकर्मियों का ऐंटीबॉडी टेस्ट टेस्ट किया गया। एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने कहा कि कोरोना से ठीक हुए जिन पुलिसकर्मियों के ब्लड में ऐंटीबॉडी पाई जाएंगी, उन सभी का प्लाज्मा कोरोना पीड़ितों की जान बचाने के लिए दान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आइआरबी, जीआरपी समेत हरिद्वार जिले के समस्त पुलिस बल के जवानों का ऐंटीबॉडी टेस्ट कराकर एक डेटा तैयार किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोगो की जान को बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार की जनता से भी अपील की है कि वह भी अपना एंटीबॉडी टेस्ट कराएं ताकि इस आपदा को झेल रहे लोगों की जान को बचाया जा सके।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…