हरिद्वार में देवभूमि शूटिंग अकेडमी का शुभारम्भ, SSP हरिद्वार महोदय द्वारा किया गया उद्घाटन
हरिद्वार में आज देवभूमि शूटिंग अकेडमी का शुभारम्भ हुआ जिसमें एस.एस.पी हरिद्वार श्री सेंथिल अवूदाई कृष्णराज एस द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होकर रानीपुर मोड़ स्थित बेसमेंट रॉयल प्लाजा काम्प्लेक्स में देवभूमि शूटिंग ट्रेनिंग अकेडमी का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एस.एस.पी. महोदय द्वारा रिब्बन काट कर किया गया तथा एकेडमी में लक्ष्य पर निशाना भी लगाया। उक्त अवसर पर एसपी रेलवे डॉ0 मंजूनाथ टी. सी. एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर एसएसपी ने देवभूमि शूटिंग अकेडमी के प्रबंधक कोच योगेन्द्र यादव की प्रशंसा करते हुए अकैडमी को प्रतिभाशाली बच्चो को सही प्लेटफार्म बताया।अकेडमी के माध्यम से बच्चो को जनपद के अन्दर ही शूटिंग अभ्यास हेतु उचित मार्गदर्शन मिल पाएगा। और हरिद्वार के बच्चे अन्तर्ऱाष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,