तनवीर अली हरिद्वार:– प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 29 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 331 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 19092 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर में छह, देहरादून में पांच, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342668 हो गई है। इनमें से 328914 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7374 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…. संक्रमण से कितनी हुई मौत….. कितने हुए ठीक…देखें आकड़ें…..

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…

ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,