हरिद्वार के पथरी थानाध्यक्ष अमर चन्द शर्मा ने मिशन हौसला के तहत आज थाना क्षेत्रांतर्गत असहाय, निशक्त, बेहद गरीब व्यक्तियों को राशन सामग्री वितरित की गई। साथ ही प्राप्तकर्ता को यह भी कहा गया है कि कोरोना काल जारी रहने तक जब यह सामग्री खत्म हो जाएगी तब पुनः उनको सामग्री दी जाएगी।
थाना क्षेत्रान्तर्गत एक लिस्ट तैयार की जा रही है कि वास्तव में ऐसे कितने लोग हैं जो कोरोना काल में पूरी तरीके से किसी न किसी पर निर्भर हैं, जिनको वास्तव में इस सामग्री की आवश्यकता है।
इसके लिए थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संबंधित ग्राम प्रधानों से विगत तीन-चार दिनों से मिलकर एक लिस्ट तैयार की जा रही है और उसी के तहत एक कार्ययोजना तैयार करते हुए आज पहले चरण में गांव शिवगढ़ एवं पथरी करीब 15 परिवारों को परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। वितरित किए गए राशन में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल ,1 किलो दाल ,1 किलो नमक, हल्दी ,मिर्च एवं तेल आदि आवश्यक सामग्री सम्मिलित है।
कोरोना काल में यह व्यवस्था थाना पथरी पुलिस की तरफ जारी रहेगी। सभी प्राप्तकर्ता एवं अन्य ग्रामीणजनों द्वारा मुक्त कंठ से मिशन हौंसला के तहत हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा की गई।
घबराने की नहीं है कोई बात।
पथरी पुलिस है आपके साथ।।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,