75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर बीएचईएल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा को करोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अनुठे प्रयासों एवं ऑन लाईन शिक्षा में किए गए नवीनतम एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए भेल के कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पर्व
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ऑनलाईन रंगारंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डीपीएस सोसाईटी के चेयरमैन श्री वी के शुंगलू, डीपीएस सोसाईटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया, साथ ही भेल के कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी, वरि0पुलिस अधीक्षक श्री सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस0, श्री के बी बत्रा जी ने ऑनलाईन जुड़ कर कार्यक्रम उत्साहवर्धन किया।
इस कार्यक्रम को बडी संख्या मे डीपीएस के बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सेवानिवृत शिक्षकों ने भाग लिया तथा देशभक्ति में सराबोर इस कार्यक्रम की सराहना की।
डीपीएस रानीपुर में स्वतंत्रा दिवस की प्रातःकालीन सभा में प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा ने ध्वजारोहण कर उमंग एवं उत्साह भरे माहौल में सभी शिक्षकों एवं स्टाफ से राष्ट्र के प्रति अपने अपने कर्त्वयों का निवर्हन करते हुए देश सेवा का संकल्प लेने का आहवान किया। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों ने सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।





More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,