प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी के बाद अपघटनी शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 435 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, बागेश्वर में आठ, चमोली में चार, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक व पिथौरागढ़ में छह संक्रमित सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342502 हो गई है। इनमें से 328658 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7369 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
सडक दुर्घटनाओ़ की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध बबुग्गावाला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर को किया सीज़…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी,कोतवाली क्षेत में चैकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक की बरामद।
चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा ही परिवहन विभाग की है प्राथमिकता, ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करने वाले वाहनों को अभिनव पहल के अंतर्गत यात्रा सुरक्षा किट का वितरण किया गया प्रारंभ…