तनवीर अली हरिद्वार प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं में शनिवार को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख 42 हजार 375 हो गई है। इसमें से तीन लाख 28 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार को 59 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या महज 492 रह गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर शनिवार को महज 0.17 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब रही।
राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 23 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 22 हजार से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आई है। शनिवार को सर्वाधिक आठ मरीज देहरादून जिले में मिले। जबकि अन्य सभी जिलों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या इससे भी कम रही है। पौड़ी में शनिवार को एक भी नया कोरोना मरीज नहीं मिला है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के नए मामले सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक ले के आंकड़े

More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,