तनवीर अली हरिद्वार: जिलाधिकारी, विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि हरिद्वार जनपद में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनकी गुणवत्ता के सम्बन्ध में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिये जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी तथा तहसील स्तर पर एस0डी0एम0 की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टास्क फोर्स में तकनीकी अभियन्ता तथा वित्त सेवा के अधिकारी को रखा जायेगा।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिन-जिन निर्माण कार्यों की शिकायतें प्राप्त होंगी,उनकी रेण्डम(क्रम रहित) जांच की जायेगी तथा मौके पर जाकर निर्माण कार्य का सत्यापन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की गुणवत्ता आदि की शिकायत की जांच की जायेगी, उससे उस विभाग के अभियन्ता को पृथक रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जांच में अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता आदि में कमी पाई जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,