तनवीर अली हरिद्वार:–उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं धार्मिक स्थलों पर गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे हैं “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 06.08.2021 को ब्रह्मकुंड एवं मालवीय घाट हरकी पौड़ी में गंगा घाटों पर हुड़दंग करते हुए कुल 09 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसके साथ ही गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर कुल 41 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया
हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पता:-
1- योगेश पुत्र सुरेंद्र निवासी हनुमान नगर चौक थाना मंडी सहारनपुर उम्र 38 वर्ष
2- अनित सैनी पुत्र नाथीराम निवासी सरखड़ी कुमार थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उम्र 36 वर्ष
3- रवि श्रीवास्तव पुत्र शिव वचन प्रसाद निवासी राजनगर थाना किशनपुरा पानीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष
4- मोहित मलिक पुत्र ऋषि पाल निवासी ग्राम कुरमाली थाना बाबरी मुजफ्फरनगर उम्र 34 वर्ष
5- आशु मलिक पुत्र संजीव मलिक निवासी ग्राम कुरमाली थाना बाबरी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 19 वर्ष
6- राजेश पुत्र सूरजभान निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा उम्र 50 वर्ष
7- जितेंद्र पुत्र डाली राम निवासी अकोला जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा उम्र 42 वर्ष
8- देवेंद्र पुत्र धनीराम निवासी अकोला जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा उम्र 50 वर्ष
9- राजीव कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी रायपुर अटेरणा मुजफ्फरनगर उम्र 37 वर्ष
पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत माह जुलाई से अब तक हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग व गंदगी करने वाले कुल 321 व्यक्तियों का धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं 68 व्यक्तियों को धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया भविष्य में भी उक्त कार्रवाई निरंतर जारी है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,